|

‘अपने नेवल विंग के विस्तार में जुटा है लश्कर-ए-तोएबा’

‘अपने नेवल विंग के विस्तार में जुटा है लश्कर-ए-तोएबा’नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की ओर से आतंकवादी सैयद जबीउद्दीन उर्फ अबू जिंदाल उर्फ अबू हमजा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ लगातार जारी है। हमजा से पूछताछ में नित नए और बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में हमजा ने कबूला है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा अपना नेवल विंग बढ़ाने की कोशिश रहा है।

अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए लश्‍कर इस विंग का विस्तार कर रहा है। वहीं, हमजा ने यह भी

India.com

स्‍वीकार किया है कि 26/11 हमले जैसी और हमले करने की योजना भी थी। यह भी खुलासा हुआ है कि अमेरिका के दबाव के बाद लश्कर ने कुछ बड़े हमले टाले थे। सीआईए ने हमजा के डीएनए टेस्‍ट को भारत से साझा किया था। गृह मंत्री पी. चिदंबरम हमजा की गिरफ्तारी को लेकर हिलेरी क्लिंटन से संपर्क में थे।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि भारत में कगाजी नाम का लश्करर का एक आतंकी मौजूद है। लश्कर का यह मास्‍टरमाइंड भारत में हमलों का ताना-बाना बुनने में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि आठ भारतीयों को लश्कर ने हमलों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया है। अबू हमजा के भारत से फरार होने के बाद आतंकी कगाजी ही यहां लश्कर के अभियान को आगे बढ़ा रहा है। गौर हो कि मुंबई में हमले में शामिल आतंकी समुद्र के रास्ते ही भारत में घुसने में कामयाब हुए थे। ऐसे में लश्‍कर की नेवल विंग के विस्तार की योजना से अब कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, इसकी पुष्टि हुई है कि लश्‍कर भारत में हमलों को अंजाम देने के लिए बड़े मंसूबे पाले हुए है।

हमजा उर्फ अबू जिंदाल भारत में 9/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, हमजा को हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था। उसके निशाने पर देश की ऊंची इमारतें और बड़े बांध थे। यह खुलासा आज एक अंग्रेजी दैनिक के हवाले से किया गया है। उधर, महाराष्ट्र एटीएस से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि भारत में वर्ष 2008 के बाद जितने भी बम धमाके हुए हैं उन सबमें अबू हमजा का हाथ था।

एटीएस के सूत्रों के अनुसार विदर्भ इलाके के 8 युवकों को अबू हमजा ने पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण दिया था। इन युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि ये सभी भारत में हैं और 2008 के बाद भारत में हुए सभी धमाकों में इनका हाथ है और इनके पीछे अबू हमजा का ही दिमाग काम कर रहा था।

वर्ष 2008 के मुंबई हमले के आरोपी हमजा को बीते साल सउदी के अधिकारियों ने मई के पहले सप्ताह में पकड़ा। इसकी जानकारी भारतीय अधिकारियों को दी गई। सउदी के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति (हमजा) का नाम रियासत अली है और उसके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है। सउदी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि जो तस्वीरें भारत की ओर से भेजी गई हैं, वो भी मैच नहीं कर रही हैं। इसके बाद डीएनए जांच के लिए रक्त नमूना लेने के लिए खुफिया अभियान शुरू किया गया।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीड जिले में उपचार के दौरान जबीउद्दीन के पिता का रक्त नमूना हासिल किया और फिर दिल्ली एवं हैदराबाद की प्रयोगशालाओं में इससे हमजा के नमूने का मिलान कराया गया। इसके जरिए हमजा की पहचान की पुष्टि हुई। हमजा मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है।

This is Shweta Editor in Chief in News89.Com. I am working on the topics of Women News, Social Culture and Corporate law.
VN:F [1.9.22_1171]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)
VN:F [1.9.22_1171]
Rating: 0 (from 0 votes)

Tags: , , , , , ,

Comments are closed